यूपी के बड़ौत में बिनौली रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार को दिन दहाड़े दाहा निवासी राशिद (34) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद लोगों ने हमलावरों को घेरने की कोशिश की तो उन्होंने तमंचे तान दिए और बोले, भाई की हत्या का बदला लिया है, कोई बीच में आएगा वह भी मारा जाएगा। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घटना में तीन सगे भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हत्या के पीछे दाहा में 25 मई 2018 को हुई पप्पन की हत्या की रंजिश को वजह बताया जा रहा है। इस मामले में राशिद हत्यारोपी था। घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुई और उस समय राशिद अपनी मां साबरा के साथ बागपत कोर्ट में पेशी से लौट रहा था। साबरा बड़ौत से बस में सवार होकर घर के लिए चली गई।
राशिद बाइक से अपनी बहन के घर जिवाना जा रहा था। रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक सवार हमलावरों ने उसे रोक लिया और उसके सीने में गोली मार दी। वह छूटकर करीब दस मीटर दूर एक दुकान में घुस गया, जहां हमलावरों ने पीछा कर उसे दो गोलियां और मारीं। हत्या के बाद आसपास भीड़ जमा हो गई। खुद को घिरा देख हमलावरों ने धमकी दी तो लोग पीछे हट गए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/