पानी के छींटे पड़ने पर हुआ था विवाद
यह घटना सोमवार सुबह बड़ौत के बड़का रोड पर हुई थी। मामूली बात को लेकर हुए विवाद में आरोपी पक्ष ने 23 वर्षीय शोएब पर चाकू से हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हमले में मृतक के पिता आस मोहम्मद, भाई सुहैल, फरमान, बहन फराह और मां गुड्डों भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज है मुकदमा
घटना के बाद घायल आस मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने दिलशाद, इरफान, रिहान, रोहन उर्फ इरम और इसराना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।