फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: होटल में प्रेमी युगल ने खाया जहर, कमरे में तड़पते हुए मिले, युवती की मौत; युवक की हालत गंभीर

Mon, 08 Jun 2026 06:21 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बड़ौत स्थित एक होटल में फतेहपुर पुट्टी गांव की युवती और हिलवाड़ी गांव के युवक ने चेक इन किया था। कुछ देर बाद ही दोनों होटल के कमरे में तड़पते मिले। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां युवती को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरौली रोड स्थित एक होटल में सोमवार को एक प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में युवती की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

घटना बड़ौत के छपरौली रोड पर स्थित एक होटल में हुई, जहां फतेहपुर पुट्टी गांव निवासी युवती और हिलवाड़ी गांव निवासी युवक पहुंचे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, होटल में पहुंचने के कुछ देर बाद ही दोनों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। होटल कर्मचारियों ने जब दोनों की हालत बिगड़ते देखी तो तत्काल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।
 

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं, युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन

पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस गहनता से जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और युवक के होश में आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। युवक की गंभीर हालत के चलते उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं और वे भी इस घटना से सदमे में हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी देखें...
UP: बागपत में युवक की हत्या, एकता कॉलोनी में मिला हाथ-पैर बंधा शव, अनैतिक संबंधों का मामला होने की आशंका
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें