फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बागपत लायंस क्लब ने दिल्ली की टीम को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
-काठा गांव में विश्वकर्मा गोल्ड कप सीजन-6 का किया गया आयोजन
विज्ञापन

फोटो नंबर 15केएआर 3
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। काठा गांव के क्रिकेट मैदान में सुन्हैड़ा गांव के विश्वकर्मा गोल्ड कप सीजन-6 का मैच कराया गया। वहां विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए एनी स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने 20 ओवर में 225 रन बनाए। टीम के खिलाड़ी दीक्षांत मिश्रा ने 101 रन और अरविंद वर्मा ने 41 रन बनाए। बागपत लायंस के खिलाड़ी अंकित, अंकित कुंडू ने अच्छी गेंदबाजी कर दो विकेट और शुभ पांचाल ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बागपत लायंस क्लब ने 19 ओवर में 226 रन बनाकर मैच जीत लिया। खिलाड़ी रामदेव मलिक ने नाबाद 85 रन और हर्षित बालियान ने 43 बनाए। एनी स्पोर्ट्स क्लब दिल्ली की टीम के खिलाड़ी रिषभ शर्मा ने तीन विकेट और अरविंद वर्मा ने दो विकेट लिए। रामदेव मलिक को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। आयोजक ओमदत्त पांचाल ने विजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर लक्की पांचाल, वंश पांंचाल, सन्नी तंवर, तरुण पांचाल, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें