मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर निवासी लेखपाल पूजा (32) की चंडीगढ़ में हृदयगति रुकने से मौत हो गई। वह चंडीगढ़ में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच क्रिकेट मैच देखने गई थी। अपनी सहेली के कमरे में उनको हार्ट अटैक आया। परिजनों ने शव गांव लाकर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया है।