बागपत में महिला थाने के पास तीन बदमाशों ने गैस एजेंसी के कम्प्यूटर ऑपरेटर की गर्दन पर चाकू रख दिया। तभी वहां मारपीट होने पर बदमाशों को भागना पड़ा। जिन्हें लोगो ने दौडा दौड़ाकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले नितेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसने गैस एजेंसी का ताला खोला। अंदर जाते ही तीन नकाबपोश बदमाश वहां आ गए। जिन्होंने उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया। तभी एजेंसी पर काम करने वाले दूसरे कर्मचारी ने कुर्सी उठाकर मार दी।
यह भी पढ़ें: रैपिड से उतरो और गड्ढों से गुजरो: बड़े झटके हैंं इस राह में...धीरे तो क्या यहां तो चलना भी हो रहा मुश्किल
इसके बाद तीनो बदमाश भागने लगे। उन्होंने शोर मचाया तो डिग्री कालेज के बाहर खड़े लोगो ने तीनो बदमाशों को लोगो ने पकड़कर धुनाई कर दी। जिसका पता चलने पर पहुंची पुलिस जो सौंप दिए। बताया कि तीनो बदमाश लोनी के रहने वाले बताए गए है और डिग्री कालेज के पास खड़ी बिना नम्बर की बाइक बरामद की गई।
महिला थाने से बाहर नही निकले पुलिस कर्मी
महिला थाने के पास मंगलवार की सुबह हुई घटना के बाद हंगामा खड़ा हो गया। जिसमें लोगो ने बदमाशों को पकड़ लिया, लेकिन महिला थाने से कोई पुलिस कर्मी बाहर नही आया।