फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: 'तुझे मारकर तेरे बेटे से वसूली कर लूंगा', बदमाश ज्ञानेंद्र ढाका ने स्कूल प्रबंधक से मांगी रंगदारी

Wed, 05 Nov 2025 05:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

ज्ञानेंद्र ढाका ने फोन कॉल कर सीबीएसएम पब्लिक स्कूल भड़ल के प्रबंधक कृष्णपाल राणा से रंगदारी मांगी। कहा कि 10-20 लाख दे देगा तो तेरा क्या जाएगा। रुपये नहीं दिए तो जान से मार दूंगा। 
विज्ञापन
थाने पहुंचे कृष्णपाल राणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसएम पब्लिक स्कूल भड़ल के प्रबंधक कृष्णपाल राणा से कुख्यात बदमाश ज्ञानेंद्र ढाका ने फोन कर रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने दोघट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 

सीबीएसएम पब्लिक स्कूल भड़ल के प्रबंधक कृष्णपाल राणा ने दोघट थाने पर तहरीर देकर बताया कि थाना चांदीनगर के ढिकौली निवासी कुख्यात बदमाश ज्ञानेंद्र ढाका ने फोन कर उनसे रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। 
 

कृष्णपाल राणा के साथ हुई दो मिनट तीन सेकेंड की बातचीत में ज्ञानेंद्र ढाका कह रहा है कि तूने 15 हजार भेजकर हमें खरीद लिया क्या। तुझे मारकर तेरे बेटे से रकम वसूल लूंगा, जहां रिपोर्ट करनी है कर लो। 

विज्ञापन

वहीं कृष्णपाल के पास बैठे भाकियू अराजनैतिक के मंडल सचिव नरेशपाल पंवार ने अपने फोन से उसी नंबर पर बात की तो ज्ञानेंद्र ढाका ने उससे भी यही कहा कि कृष्णपाल मेरे रुपए खा गया। मैंने बिजरोल की जमीन दिलवाई, उसमें से मुझे कुछ नहीं दिय। 10, 20 लाख रुपये भेज देता तो क्या हो जाता। चाहे किसी अधिकारी के यहां चले जाओ इसे नहीं छोडूंगा। धमकी के बाद से स्कूल प्रबंधक कृष्णपाल का परिवार दहशत में है। वहीं थानाध्यक्ष दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया कि तहरीर आई है, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
Baghpat: छह माह में लव मैरिज में से 'लव' खत्म, पत्नी पर ये काम करने का दबाव डाल रहा पति, रोते हुए बताई दास्तान    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें