पंजीकरण के बाद जांच कराने के लिए मरीजों को ओपीडी में लाइन लगाकर इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ा। इसके अलावा मंगलवार को बागपत सीएचसी पर भी मरीजों की काफी भीड़ रही। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि वायरल के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों को दवा के साथ साफ-सफाई के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
घंटों करना पड़ा इंतजार
अस्पताल में भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। पहले पंजीकरण खिड़की और फिर ओपीडी की लाइन में लगने के लिए मजबूर होना पड़ा।
सीएमएस ने किया निरिक्षण
सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने जिला अस्पताल की ओपीडी, जनरल वार्ड के अलावा महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों को अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सही और समय पर उपचार देने के निर्देश दिए।
दो दिन की छुट्टी के बाद जिला अस्पताल खुला है, जिससे मंगलवार को अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही और मरीजो को इंतजार करना पड़ा। - डॉ एस के चौधरी,सीएमएस।