फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: प्राइमरी स्कूलों में बढ़ाया अवकाश, अब 25 जून को खुलेंगे, यह रहेगा कक्षाओं का समय

Fri, 14 Jun 2024 05:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

गर्मी को देखते हुए जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अवकाश बढ़ाया गया है। 28 जून से 30 जून तक कक्षाओं का संचालन सुबह साढे सात बजे से दस बजे तक होगा।
विज्ञापन
स्कूल से निकलते बच्चे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में अवकाश बढ़ाया गया है। अब 25 जून से स्कूल खुलेंगे और बच्चे 28 जून से स्कूल जाएंगे। 28 जून से 30 जून तक सुबह साढे़ सात बजे से दस बजे तक और एक जुलाई से सुबह साढे़ सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में 17 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। गर्मी अधिक होने के कारण शासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाकर 24 जून तक कर दिया है। अब 25 जून से स्कूल खुलेंगे लेकिन बच्चे 28 जून से स्कूल जाएंगे।

विज्ञापन

स्कूलों में 28 जून से 30 जून तक सुबह दस बजे तक और एक जुलाई से डेढ़ बजे तक कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। शिक्षक 25 जून से सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर डेढ बजे तक स्कूल में रहकर साफ-सफाई, प्रशाानिक कार्य और स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नामांकन बढ़ाने के लिए अभिभावकों को जागरुक करेंगे।

शुक्रवार को बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने 25 जून से स्कूल स्कूल खोलने के निर्देश दिए है।

गर्मी अधिक होने के कारण शासन ने 18 जून के बजाए 25 जून से विद्यालयों का संचालन करने और 28 जून से शिक्षण कार्य शुरु करने के निर्देश दिए है। - आकांक्षा रावत, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें