उत्तर प्रदेश के बड़ौत में ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। बिहार रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर बांदा जिले के मसूरी के रहने वाले श्रीकांत मिश्रा से बड़ौत व नागपुर के लोगों ने 15 लाख रुपये की ठगी कर ली। उसकी तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्रीकांत मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी मां कुसुम कैंसर से पीड़ित है। जिनका उपचार एम्स दिल्ली में चल रहा है। वर्ष 2021 में बड़ौत के आदित्य गुप्ता उर्फ सन्नी, सरिता, मंयक गुप्ता उर्फ छोटू व महाराष्ट्र के नागपुर में महागलीनगर निवासी कुंदन से अस्पताल में उसकी मुलाकात हुई। वह भी किसी के साथ वहां आते रहते थे।
यह भी पढ़ें: खुलासा: तीन आईडी-फेक SnapChat, मृत मां को बनाया हथियार, साहिल के ब्रेन वाॅश के लिए मुस्कान के नए मैसेज वायरल
उन्होंने रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कही और इसके लिए 15 लाख रुपये मांगे। उसने उनको 15 लाख रुपये दे दिए, लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी और उसे रुपये भी नहीं लौटाए गए। सीओ विजय तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।