फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर टकराए 40 वाहन, 20 लोग घायल, घने कोहरे के कारण हुआ हादसा

Mon, 08 Feb 2021 11:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  • घने कोहरे के कारण हुआ हादसा, निजी अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती
  • वाहनों की भिडंत के दौरान एक्सप्रेस वे पर यातायात हुआ प्रभावित 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा थानाक्षेत्र के निकट सोमवार सुबह चार बजे घने कोहरे के कारण किनारे खड़े कैंटर में ट्रक टकरा गया। जिसके बाद 40 वाहन आपस में टकराते चले गए। दुर्घटना का शिकार हुए वाहनों में सवार 20 से भी अधिक लोग घायल हो गए। एक्सप्रेस वे पर चीख पुकार मच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए गाजियाबाद के अस्पताल में भेजा गया। सड़क दुर्घटना के कारण एक घंटे तक एक्सप्रेस वे पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। 

विज्ञापन


ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास तीन दिन से एक क्षतिग्रस्त कैंटर खड़ा था। सोमवार एक्सप्रेस वे पर  सुबह के समय कोहरे की चादर छायी थी। कोहरे के दौरान गाजियाबाद से हरियाणा की ओर जा रहा एक ट्रक एक्सप्रेस वे पर खडे़ इस कैंटर से टकरा गया।

प्रत्यक्षदर्शी वाहन सवार लोकेंद्र कुमार, बलजोर, रघुवीर ने बताया कि इसके बाद आधे घंटे के दौरान ट्रक के पीछे चल रहे करीब 40 वाहन आपस में भिड़ते चले गए। इन वाहनों में सवार बीस से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : खौफनाक वारदात: पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

विज्ञापन

घायलों में पंजाब जा रहे कानपुर निवासी राहुल, दिल्ली से पानीपत जा रहे लक्ष्मीनारायण, गाजियाबाद से चंडीगढ़ जा रहे एक परिवार के मनीष, राजीव, प्रशांत, शुभम, जितेंद्र, दिल्ली से रोहतक हरियाणा जा रहे अरविंद, कमल, सनी, पंजाब जा रहे मयंक, सतेंद्र, मुस्कान और बेबी समेत बीस से अधिक लोग घायल हो गए। वाहनों की भिड़ंत की सूचना पर पुलिस मौके पर  पहुंची। कोतवाली पुलिस और एनएचएआई के कर्मचारियों ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए गाजियाबाद के एक अस्पताल में भिजवाया।

ईपीई पर एक साइड आवागमन रहा बाधित
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की भिडंत होने के कारण एक साइड आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने यातायात को सुचारु करने के लिए कड़ी मशक्कत की। 

एक्सप्रेस वे पर पार्किंग बन रही हादसों की वजह
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर गलत जगह वाहनों की पार्किंग हादसों का कारण बनी है। कोहरे में कैंटर से वाहन टकराने की वजह भी गलत जगह वाहन पार्किंग ही रही।अब से पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आयी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें