घायलों में पंजाब जा रहे कानपुर निवासी राहुल, दिल्ली से पानीपत जा रहे लक्ष्मीनारायण, गाजियाबाद से चंडीगढ़ जा रहे एक परिवार के मनीष, राजीव, प्रशांत, शुभम, जितेंद्र, दिल्ली से रोहतक हरियाणा जा रहे अरविंद, कमल, सनी, पंजाब जा रहे मयंक, सतेंद्र, मुस्कान और बेबी समेत बीस से अधिक लोग घायल हो गए। वाहनों की भिड़ंत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली पुलिस और एनएचएआई के कर्मचारियों ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए गाजियाबाद के एक अस्पताल में भिजवाया।
ईपीई पर एक साइड आवागमन रहा बाधित
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की भिडंत होने के कारण एक साइड आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने यातायात को सुचारु करने के लिए कड़ी मशक्कत की।
एक्सप्रेस वे पर पार्किंग बन रही हादसों की वजह
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर गलत जगह वाहनों की पार्किंग हादसों का कारण बनी है। कोहरे में कैंटर से वाहन टकराने की वजह भी गलत जगह वाहन पार्किंग ही रही।अब से पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आयी।