फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: खाध सुरक्षा की टीम ने सीज किया 86 लाख रुपये का माल, बाजार में मचा हड़कंप

Sat, 22 Oct 2022 06:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

खाध सुरक्षा की टीम ने 86 लाख रुपये का माल सीज किया। इससे बाजार में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
माल सीज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत में खाद्य सुरक्षा टीम ने मिलावटी सामग्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार शाम नगर में कई स्थानों से मिल्क पाउडर व पॉम ऑयल के नमूने लिए। जिनमें 11 नमूने संदिग्ध मिलने पर जांच के लिए लखनऊ लैब भेजे हैं। वहीं, टीम ने करीब 86 लाख रुपये का माल सीज किया। 

विज्ञापन


डीएम राजकमल यादव के निर्देशन में जनपद में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा मिलावटी सामग्री के खिलाफ वृहद अभियान चलाया जा रहा है। इसकी निरंतर निगरानी सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मानवेंद्र सिंह कर रहे हैं। 

खाद्य सुरक्षा टीम ने शुक्रवार शाम जग्गी डेयरी, सन्मति एग्रोफूड से मिल्क पाउडर और पाम ऑयल के नमूने लिए थे। जिनमें संदिग्ध होने पर 11 नमूनों को लखनऊ लैब भेज दिया गया है। यहां मिल्क पाउडर के 843 बोरे और पाम ऑयल के 219 टिन सीज किए गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा टीम ने बड़ौत की तीन प्रतिष्ठानों पर लगभग 86 लाख रुपये का माल सीज किया है। बताया कि जिन प्रतिष्ठानों पर नकली मावे की मिठाई तैयार की जा रही हैं। ऐसी दुकानों की भी आम व्यक्ति जानकारी दें। जिससे उन पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ से आहत थी BDS की छात्रा, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, सहपाठी की गिरफ्तारी से सामने आया सच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें