बागपत पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्घांजलि देते हुए
- फोटो : BAGHPAT
पुलिस लाइन में शुक्रवार को पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। जहां शहीदों के लिए दो मिनट का मौन धारण भी किया गया।
उधर पुलिस लाइन में स्मृति दिवस पर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी नीरज कुमार जादौन भी शामिल रहे। जहां उन्होंने कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि 1962 में चीन सेना से युद्ध करते हुए हमारे जवान शहीद हुए थे।
यह भी पढ़ें: Deepawali 2022: आज से दीपोत्सव शुरू, दो दिन धनतेरस, इन चीजों की करें खरीदारी, लक्ष्मी पूजन से आएगी खुशहाली
उन्होंने शहीद हुऐ जवानों को याद करते हुऐ कई सारी बाते बतायी। साथ ही यह भी बताया कि उनकी याद में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। 21 अक्तूबर को हर साल बहादुरी दिखाने वाले पुलिस कर्मियों को याद किया जाता है। जिन्होंने आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था कायम रखने को अपने प्राणों की आहूति दे दी। उन शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।