रटौल इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी पर सिलिंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मेहराजुद्दीन के बेटे एजेंसी संचालक बदर महमूद निवासी रटौल समेत तीन के खिलाफ खेकड़ा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।