फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: किसान को टक्कर मारकर 300 मीटर घसीटा, मौत... हाईवे पार कर रही किशोरी को ट्रक ने कुचला

Wed, 29 Jan 2025 10:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

किसान भीम सिंह सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा था, अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वहीं शिवानी ने हाईवे पर ही टक्कर लगने के बाद मौके पर दम ताेड़ दिया।   
विज्ञापन
भीम सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरचिटा गांव के रहने वाले किसान भीम (55) को जंगल में अज्ञात वाहन ने 300 मीटर तक घसीटा। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने घायल किसान को देखा तो उसे उठाकर पिलाना सीएचसी ले जाने लगे। रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने बताया कि किसान भीम सिंह अविवाहित था, वह मंगलवार रात करीब आठ बजे नलकूप पर काम करने गया था। रात करीब नौ बजे गांव के ही युवकों ने भीम सिंह को सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जांच देखा तो भीम सिंह को अज्ञात वाहन से 300 मीटर दूर तक घसीटा जाना मिला।
सिंघावली अहीर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने अज्ञात वाहन चालक पर जानबूझकर किसान को घसीटने का आरोप लगाया। उधर, पुलिस का कहना है कि मृतक के भाई रामकुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
 
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पार कर रही किशोरी की ट्रक की टक्कर से मौत

सरूरपुरकलां गांव के समीप दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पार कर रही शिवानी (13) को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद भाग रहे चालक को ट्रक समेत पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। उधर, जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता संजय निवासी बहालगढ़ जिला सोनीपत ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कोल्हू पर मजदूरी करता है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें