पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच
घटना की सूचना मिलते ही दोघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही क्षेत्राधिकारी और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से एक 315 बोर का तमंचा और खाली खोखा बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
नशे की लत बताई जा रही वजह
पुलिस के अनुसार मृतक के बारे में जानकारी मिली है कि वह नशे का आदी था। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।