इसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता, प्रधान, मृतक के बेटे समेत चार नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसका पता चलने पर ही भाभी गीता शर्मा के बीमार होने की बात कही गई है, जिनकी दिल्ली के अस्पताल में मंगलवार सुबह मौत हो गई। उनका आरोप है कि पुलिस उत्पीड़न के कारण तनाव में होने पर उनकी भाभी की मौत हुई है। इस मामले में गीता शर्मा के पति अशोक शर्मा ने डाक से पत्र भेजकर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: सरिया लूट मामला: यूट्यूबर फरमानी नाज बोलीं-पिता-भाई चोर नहीं, मीडिया द्वारा फोटो लेने पर भड़कीं
डीएम आवास पर उपद्रव करने के कारण मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें कोई महिला भी शामिल नहीं की गई है। पुलिस पर उत्पीड़न के आरोप गलत है। पत्र मिलता है तो जांच कराएंगे।
- मनीष मिश्र, एएसपी