फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: कुट्टू के आटे की पूरी खाने के बाद परिवार की हालत बिगड़ी

Tue, 05 Apr 2022 07:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में कुट्टू के आटे की पूरी खाने के बाद परिवार की हालत बिगड़ी। जिसके बाद परिवार के सात सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद छह सदस्यों को छुट्टी दी, जबकि सातवें सदस्य की हालत गंभीर होने के चलते उसे अभी अस्पताल में रखा गया है। 
विज्ञापन
कुट्टु का आटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
नवरात्र के शुरु होते ही कुट्टु के आटे से बीमारी की खबरे लगातार सामने आ रही हैं। बागपत के पाबला बेगमाबाद गांव में कुट्टू के आटे की पूरी खाने से परिवार के सात सदस्यों की हालत बिगड़ गई। उनको पड़ोसियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया गया और छह सदस्यों की हालत ठीक होने पर छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।

पाबला बेगमाबाद की रहने वाली अनीता ने बताया कि उनके परिवार के सभी सदस्यों ने सोमवार को व्रत रखा हुआ था। वह व्रत में शाम को खाने के लिए बागपत के बाजार से कुट्टू का आटा लेकर गई थी। उसने घर पहुंचकर शाम को कुट्टू के आटे की पूरी बनाई और वह पूरी परिवार के सभी सदस्यों ने खाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: कुट्टू का आटा खाने से बिगड़ी तबीयत, परिवार के तीन सदस्यों की हालत गंभीर, गांव में मचा हड़कंप
विज्ञापन

 
उसने आगे बताया कि सोमवार को रात में करीब दो बजे अनीता, उसके पति रविंद्र, बेटा अनंत, वियोम, मोहित, आकृति, कशिश की हालत बिगड़ गई और उनको उल्टी होने लगी। इस बारे में पता चलने पर पड़ोसियों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उपचार करने के बाद छह सदस्यों को मंगलवार दोपहर को छुट्टी दी, जबकि रविंद्र शाम तक अस्पताल में भर्ती था। 

व्रत में पुराना रखा हुआ कुट्टू का आटा इस्तेमाल करने से हालत खराब होती है। इसलिए ही पुराना व खुला हुआ आटा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही आटे को पहले देख लेना चाहिए कि उसमें मोटे कण नहीं हो। इन सभी बातों का ध्यान रखकर ही कुट्टू के आटे का इस्तेमाल करना चाहिए। -डा. विभाष राजपूत, सीएचसी अधीक्षक बागपत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें