फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: वैष्णो देवी के दर्शन करने गया परिवार भूस्खलन में दबा, मेरठ व बागपत निवासी दो बहनों की मौत, पति घायल

Wed, 27 Aug 2025 12:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: खेकड़ा के छोटा बाजार निवासी मयंक गोयल परिवार समेत वैष्णो देवी गए थे। लौटते समय कटरा में भूस्खलन हो गया। मयंक की पत्नी चांदनी (23) और साली नीरा (36) की मौत हो गई। बागपत में खबर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
नीरा और चांदनी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गया खेकड़ा का परिवार भूस्खलन से हुए मलबे में दब गया। इससे खेकड़ा निवासी नवविवाहिता और मेरठ के मवाना निवासी उसकी बहन की मौत हो गई, जबकि दोनों के पति समेत कई घायल हो गए। परिवार में मातम पसर गया है।
विज्ञापन

 

चांदनी की फाइल फोटो और खेकड़ा में गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
खेकड़ा के छोटा बाजार निवासी मयंक गोयल व उनकी पत्नी चांदनी और मेरठ के मवाना निवासी मयंक के साढ़ू अमित और उनकी पत्नी नीरा व बेटी विधि 25 अगस्त को मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। कटड़ा में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन हो गया, जिसमें पांचों लोग दब गए। हादसा होने पर चीख-पुकार मच गई। 
 

नीरा की फाइल फोटो और उसकी बेटी। - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय प्रशासन और वहां के लोगों ने मिलकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे लोगों को निकाल लिया। घायल परिवार को अस्पताल ले जाया गया, चांदनी और नीरा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को इलाज चल रहा है। 

 

22 अप्रैल वर्ष 2025 को मयंकी और गाजियाबाद निवासी चांदनी की शादी हुई थी। पत्नी की मौत पर घायल मयंक का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं जम्मू प्रशासन ने चांदनी और नीरा की मौत की पुष्टि की है और बागपत और मेरठ में परिजनों को भी सूचित कर दिया है। 

विज्ञापन

मवाना में सुनार की दुकान करता है अमित
मवाना के मोहल्ला तिहाई निवासी अशोक वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र अमित (40) पुत्रवधू नीरा (36) व पौत्री विधि (10) सोमवार दोपहर वैष्णो देवी जाने के लिए निकले थे। इनकी दिल्ली से ट्रेन थी। शाम के समय वहीं खेकड़ा निवासी अमित का साडू व साली भी साथ में गए थे। उनके पास आज सुबह फोन आया और हादसे की जानकारी दी गई। ज्यादा बात नहीं हो सकी है। केवल इतना पता लगा है कि अमित और उसकी बेटी घायल हुए हैं। अमित की शादी 12 साल पहले हुई थी। अमित मवाना में बिबिया वाले मंदिर के पास सुनार की दुकान करता है और पिता चाट का काम करते हैं। घर में शौक का माहौल है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें