फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत हादसा: मौतों की संख्या बढ़कर हुई 12, घायलों का चल रहा उपचार, सीएम योगी ने जताया दुख, किया मदद का एलान

Mon, 07 Sep 2026 04:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 घायल हैं। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल वृद्धा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। राजस्थान के गोगामेड़ी से दर्शन कर बदायूं लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के बाद कई श्रद्धालु वाहन के नीचे दब गए। पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


सीएम योगी ने आर्थिक मदद की घोषणा
हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बागपत जिले में सड़क हादसे में हुई लोगों की मौत बेहद दुखद है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर पलट गई पिकअप
हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे बड़ागांव के पास हुआ। पिकअप वाहन संख्या UP-24 AT-1819 में कुल 32 लोग सवार थे। सभी राजस्थान के गोगामेड़ी से दर्शन कर अपने गांव अल्हापुर, थाना उझानी, बदायूं लौट रहे थे। बताया गया कि बड़ागांव के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार
पिकअप के पलटते ही उसमें सवार कई लोग वाहन के नीचे दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और राहगीरों की मदद से वाहन के नीचे दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।

 

छह की मौके पर मौत, मेरठ मेडिकल में भी छह ने दम तोड़ा
हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 27 लोग घायल हुए थे। घायलों को सीएचसी खेकड़ा और बागपत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से कई घायलों को मेरठ रेफर किया गया, जबकि गंभीर घायलों को जीटीबी अस्पताल दिल्ली भेजा गया।

मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान छह और घायलों की मौत हो गई। इसके बाद हादसे में मृतकों की कुल संख्या 12 पहुंच गई। नए अपडेट के अनुसार अब 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन

गोगामेड़ी से लौट रहा था श्रद्धालुओं का जत्था
बदायूं के गांव अल्हापुर से श्रद्धालुओं का जत्था राजस्थान के गोगामेड़ी गया था। दर्शन के बाद सभी पिकअप से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया।

डीएम और एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय देर रात जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने भर्ती घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली।

पुलिस हादसे की जांच में जुटी
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर पिकअप के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें