फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat : मानदेय और पीएफ की मांग को लेकर भड़के कर्मचारी, जमकर किया हंगामा, नोकझोंक भी हुई

Tue, 07 Nov 2023 06:21 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : मानदेय और पीएफ की मांग को लेकर कर्मचारी मंगलवार को भड़क गए। कर्मचारियों ने गांधी पार्क में धरना शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
बागपत में हंगामा करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बड़ौत में मानदेय व पीएफ की मांग को लेकर मंगलवार को नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों में रोष पनप गया। उन्होंने नगरपालिका में पहुंचकर अधिकारियों से मांग की, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने गांधी पार्क में धरना शुरू कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक धरना जारी रहेगा। उधर, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से नगर में सफाई व्यवस्था धड़ाम हो गई।

विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों ने बताया कि दिसंबर, जनवरी, फरवरी व मार्च माह का उन्हें आज तक मानदेय नहीं दिया गया है, जिस कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। मानदेय न मिलने के कारण न तो समय पर स्कूल में बच्चों की फीस जमा हो पा रही है और न ही परिवार में बीमार सदस्य का सही ढंग से उपचार कराया जा रहा है। परिवार का पालन-पोषण करने में दिक्कतें हो रही हैं। बताया कि मानदेय के साथ-साथ 11 माह से पीएफ भी रुका हुआ है। 

इसके अलावा दवाब डालकर सुबह, दोपहर, शाम व रात्रि के समय ड्यूटी कराई जा रही है, जबकि यूपी में कहीं भी इस तरह ड्यूटी नहीं कराई जा रही है। यह बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ठेकेदार पर पूरा मानदेय न देने का भी आरोप लगाया। चेतावनी दी कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर विनोद, कर्ण, विक्रम, राहुल, अभय, सावन, संजय, मनोज आदि शामिल रहे।

नगर में सफाई व्यवस्था धड़ाम
एक तरफ दीपावली पर्व नजदीक है, वहीं मानदेय व पीफ की मांग को लेकर शुरू हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से नगर में सफाई व्यवस्था धड़ाम हो गई है। इसको लेकर नगरवासियों ने रोष जताना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराई गई तो सफाई कर्मचारियों के धरने को समर्थन देते हुए नगरवासी भी आंदोलन शुरू कर देंगे।

ठेकेदार से वार्ता की जा रही है, जल्द ही सफाई कर्मचारियों को 11 माह का रुका हुआ पीएफ व मानदेय दिलाया जाएगा। - अनुज कौशिक ईओ बड़ौत

यह भी पढ़ें: UP: क्यों हुआ मनीषा का मर्डर? ये है शातिर भाभी का सच, भाई के दिमाग में था बड़ा लालच, होश उड़ा देगी पूरी कहानी
विज्ञापन

मेरे कार्यकाल के पांच माह का पूरा पीएफ सफाई कर्मचारियों को दिया जा चुका है। पुराने कार्यकाल का ही सफाई कर्मचारियों का पीएफ रुका हुआ है। सफाई कर्मचारियों को पुराने समय का पीएफ दिलाने के लिए नगरपालिका द्वारा ठेकेदार का भुगतान रोक दिया था। इसके बाद ठेकेदार से 37 लाख 75 हजार रुपये पीएफ के रूप में सरकार के खाते में जमा कर दिया है, जल्द ही सफाई कर्मचारियों को उनका पीएफ मिल जाएगा। - बबीता तोमर चेयरपर्सन नगरपालिका बड़ौत

यह भी पढ़ें: तलाकशुदा महिला की आपबीती: निकाह के झांसे में फंसाया, फिर होटल में लूटी आबरू, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें