फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: दिल्ली अक्षरधाम मंदिर से खेकड़ा तक एलिवेटेड मार्ग तैयार, दिसंबर के पहले सप्ताह में उद्घाटन

Wed, 27 Nov 2024 04:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने बुधवार को दिल्ली अक्षरधाम मंदिर से खेकड़ा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे तक गाड़ियों से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण करते चेयरमैन और अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएचएआई के चेयरमैन ने दिल्ली अक्षरधाम मंदिर से खेकड़ा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे तक बनकर तैयार हुए एलिवेटेड मार्ग का निरिक्षण किया। कंपनी के कर्मचारियों को शीघ्र सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मार्ग काजल्दी ही उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस समय मार्ग की हालत। - फोटो : अमर उजाला
खेकड़ा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से दिल्ली अक्षरधाम मंदिर तक एनएचएआई ने एलिवेटेड मार्ग का निर्माण कराया है। निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। उद्घाटन की तैयारी को लेकर एक महीने पहले भी एनएचएआई के अधिकारियों ने मार्ग का निरीक्षण किया था। बुधवार को एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने अधिकारियों मोहम्मद सैफी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर धीरज कुमार सिंह के साथ दिल्ली अक्षरधाम मंदिर से खेकड़ा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे तक गाड़ियों से निरीक्षण किया। 
 
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि एलिवेटेड मार्ग का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण मिला है। इस मौके पर कंपनी के एमडी एचपी सिंघला, प्रोजेक्ट जनरल मैनेजर माजिद अब्बास खान, सेफ्टी मैनेजर सोनू तालान, लाइजनिंग  मैनेजर संजय वर्मा मौजूद रहे। 
ये बोले चेयरमैन
एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव का कहना है कि जल्दी ही एलिवेटेड मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में ही मार्ग का उद्घाटन कर दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें