फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: वैदिक इंटर कॉलेज का बिजली कनेक्शन काटा, सड़क पर उतरे 2500 छात्र, दी ये चेतावनी

Sat, 30 Aug 2025 05:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

छात्रों ने कॉलेज के बाहर आकर जाम लगा दिया और हंगामा किया। बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और कनेक्शन न जोड़ने पर हाईवे पर जाम लगाने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
हंगामा करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत नगर के जनता वैदिक इंटर कॉलेज का बिल जमा नहीं होने पर बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया। एक माह से कक्षाओं में पंखे नहीं चलने पर करीब 2500 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके विरोध में विद्यार्थियों ने कॉलेज के बाहर बिजरोल रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का कहना है कि बिजली विभाग तानाशाही चल रहा है। कॉलेज के नलकूप का बिल बकाया है। जबकि कॉलेज का कनेक्शन अलग है और इसका बिल भी जमा है। इसके बाद भी कॉलेज परिसर का कनेक्शन काट दिया। 

ये भी देखें...
Baghpat: 15 साल की लड़की साढ़े चार माह की प्रेग्नेंट, रोते हुए बताई दास्तां, मेरठ मेडिकल कॉलेज में हुआ अबॉर्शन    
 
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक विद्यालय का कनेक्शन नहीं जोड़ा गया जोडा तो दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाएंगे। जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल पर बैठने से पीछे नहीं हटेंगे। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संयोजक अमित कुमार ने कहा कि कनेक्शन नहीं जुड़ने पर सोमवार को एसडीएम का घेराव करेंगे।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें