बागपत/बड़ौत। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड मणिपुर और गोवा में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने पर भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाईं। नगर में जगह-जगह बच्चों और युवाओं ने गुलाल उड़ाया तथा मिठाई बांटी। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सरकार बनने पर एक-दूसरे को बधाई दी।
नगर के कोर्ट रोड, सिसाना रोड पर लोगों ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। उधर, बड़ौत तहसील परिसर में भाजपा समर्थक अधिवक्ताओं ने भाजपा की जीत पर खुशी मनाई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा से अपने दम और विकास कार्यों पर प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाई है। भाजपा शासन में गुंडागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई और कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। भाजपा विप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व राजनीतिक चेतना मंच के राष्ट्रीय सचिव विनोद जैन, पुष्पेंद्र तोमर, विकास धामा, राहुल जैन, सुरेंद्र पाल तोमर, धनेंद्र जैन, रवींद्र राठी, ईश्वर सिंह, विनोद जैन, भूप्रकाश, अनिल शर्मा, रणवीर सिंह तोमर, पवन गुप्ता, दिनेश शर्मा व मदनलाल रहे।
जश्न का इंतजाम करो पोस्ट खूब हुई वायरल
बागपत/बड़ौत। मतगणना के रुझान आते ही सोशल मीडिया पर जश्न का इंतजाम करो और बुल्डोजर बाबा का स्वागत की पोस्ट दिनभर वायरल होती रही। भाजपा की जीत की खबर मिलने पर लोगों ने एक-दूसरे को फेसबुक, ट्वीटर और व्हाट्सएप पर बधाई दी। पार्टी के कार्यकर्ताओं व लोगों ने उनकी सरकार बनने की खुशी दिखी। फेसबुक, टवीटर, व्हाटसअप पर भाजपा प्रत्याशियों व योगी की जीत की पोस्ट और अन्य पार्टी की मिस-यू पोस्ट वायरल की गई। संवाद