फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए बागपत से लेकर मतगणना स्थल तक भारी पुलिस बल तैनात रहा। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। बागपत के राष्ट्र वंदना चौक से मतगणना स्थल तक जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों को रोका गया। नगर में बागपत से दिल्ली जाने वाहनों को राष्ट्रवंदना चौक से चमरावल रोड़ होते हुए निकाला गया। उधर, दिल्ली की ओर से आने वाहनों को खेकड़ा तहसील से कस्बा खेकड़ा होते हुए निकाला गया। मतगणना स्थल से तीन सौ मीटर की दूरी पर पार्किंग की व्यवस्था की गई। वाहनों को पार्किंग स्थल से आगे जाने पर प्रतिबंध रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कालेज में विधान सभा चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण कराने के लिए बागपत से लेकर डूंडाहैडा चेकपोस्ट तक भारी पुलिस बल तैनात रहा। मतगणना स्थल के बाहर और अंदर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। सघन तलाशी के बाद प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को प्रवेश दिया गया। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह और आईजी प्रवीण कुमार ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन, एडडीमएम अमित कुमार, एएसपी मनीष कुमार मिश्र के अलावा अन्य सभी प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारी मतगणना स्थल पर मौजूद रहे।
---
पांच स्थानों पर लगाए बैरियर
मतगणना को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के के लिए जगह-जगह बैरियर लगाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर नगर के राष्ट्रवंदना चौक, बाईपास, काठा व पेरिफेरल के समीप दो स्थानों सहित पांच स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस कर्मी तैनात किए गए। बैरियर पर वाहनों को रोककर दूसरे मार्गों से निकाला गया।
विज्ञापन

---
डायवर्ट किया गया दिल्ली-सहारनपुर हाईवे
बृहस्पतिवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को डायवर्ट किया गया। प्रशासन ने बागपत, काठा, ईस्टर्न पेरिफेरल, खेकड़ा में मार्ग को डायवर्ट किया गया। बागपत से दिल्ली जाने वाले वाहनों को नगर के राष्ट्र वंदना चौक से चमरावल रोड होते हुए रवाना किया गया। काठा से खेकड़ा जाने वाले वाहनों को काठा कट से खेकड़ा होते हुए डूंडाहेडा चेकपोस्ट निकाला गया। दिल्ली जाने वाहनों को गाजियाबाद जाने वाले पेरिफेरल से निकाला गया। गाजियाबाद पेरिफेरल हाइवे से दिल्ली और खेकड़ा की ओर आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहा। इन वाहनों को कुंडली सोनीपत की ओर डायवर्ट किया गया। खेकड़ा में तहसील बैरियर से प्रत्याशियों, अधिकारी, मतगणना कर्मी और पुलिस के वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों पर प्रतिबंध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें