फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: दोघट पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, एक फरार

Fri, 19 Apr 2024 05:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत पुलिस ने दोघट थानाक्षेत्र में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। मौके पर बने व अधबने तमंचे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बागपत में पकड़ी हथियार फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद में लोकसभा चुनाव से पहले दोघट पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना क्षेत्र के रहतना गांव के जंगल में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी को सर्विलांस टीम के साथ पकड़ा है। पुलिस ने मौके पर बने व अधबने तमंचों के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इनका एक साथी मौके से फरार हो गया है पकड़े गए। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है।

विज्ञापन


दोघट थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि उन्हें मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि रहतना गांव के वन्य क्षेत्र में कई दिन से कुछ लोग देर शाम घूमते देखे जा रहे हैं। इसको लेकर गुरुवार शाम सर्विलांस टीम के साथ जंगल की घेराबंदी कर ली।

विज्ञापन

पुलिस ने उनके नजदीक पहुंचकर पांच लोगों को दबोच लिया, जबकि एक युवक मौके से भाग निकला। पुलिस को मौके पर दो पोनिया बंदूक, सात तमंचे बने, आठ तमंचे अधबने, हथियार बनाने के उपकरण  मिले। मौके पर आठ कारतूस 315 बोर व 12 बोर के मिले। जबकि एक पेंशन बाइक भी पास में ही खड़ी मिली। 

पुलिस ने पकड़े गए युवकों में आकाश, विक्की, सुभाष निवासी गांधी थाना बागपत, शिवम, आकाश निवासी चिरचिटा थाना सिंधावली अहीर, नीरज निवासी पुसार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मोनू निवासी गांधी पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने निकलने में कामयाब रहे। 

बताया जा रहा है मोनू लुहार करीब चार माह पहले ही जेल से छूटकर आया है। बताया जा रहा पकड़े आरोपी हथियारों को बेचते है फिलहाल पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है जबकि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें