फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रण: दादा चौ. चरण सिंह की कर्मभूमि से जयंत चौधरी का रोड शो, समर्थकों का हंगामा, जयंत के हाथ में लगी चोट

Thu, 18 Apr 2024 12:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

लोकसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन में मिली दोनों सीटों पर जीत के लिए रालोद हरसंभव कोशिश में जुटा है। आज रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी दादा की कर्मभूमि छपरौली से शक्ति रथ पर सवार होकर निकले हैं। इसी दौरान समर्थकों ने हंगामा भी कर दिया। 
विज्ञापन
बागपत में रोड शो करते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन में मिली दोनों सीटों पर जीत के लिए रालोद ने पूरी ताकत झोंक दी। बागपत लोकसभा में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह अपने दादा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की सबसे पहली कर्मभूमि छपरौली से शक्ति रथ पर सवार होकर जनता से रुबरू होने निकले हैं। वह शक्ति रथ पर सवार होकर वह गांव-गांव में जाएंगे और पुश्तैनी सीट वापसी के लिए लोगों से अपील करेंगे।

विज्ञापन


अपनी पुश्तैनी सीट बागपत को वापस लेने के लिए रालोद ने पूरी ताकत लगा दी और यहां रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह खुद मैदान में उतर गए है। वह अब लगातार बागपत लोकसभा क्षेत्र में रथ यात्रा निकालेंगे तो रैली भी करेंगे। 

छपरौली में समर्थकों का हंगामा, जयंत को लगी मामूली चोट
छपरौली में जयंत चौधरी के रोड शो के दौरान समर्थकों ने हंगामा कर दिया। समर्थक चौधरी चरणसिंह पुस्तकालय पर माल्यार्पण और प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। समर्थक शक्ति रथ के आगे खड़े हो गए और जयंत को आगे नहीं बढ़ने दिया। वहीं काफी जद्दोजेहद के बाद जयंत शक्ति रथ से नीचे उतरे और चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन


छपरौली से है जयंत का भावानात्मक रिश्ता
छपरौली वह विधानसभा है, जिससे चौधरी चरण सिंह सबसे पहली बार वर्ष 1937 में विधायक बने थे। उसके बाद से वह सांसद बनने तक लगातार उस विधानसभा से जीत दर्ज करते रहे। इसलिए ही छपरौली को चौधरी चरण सिंह की सबसे पहली कर्मभूमि कहा जाता है और उनके परिवार का छपरौली से भावनात्मक रिश्ता जुड़ा है।

विज्ञापन

चुनाव में ज्यादातर कोई भी अभियान छपरौली से शुरू किया जाता है। इस बार भी बागपत लोकसभा में शक्ति रथ यात्रा की शुरूआत छपरौली से की  

मीडिया प्रभारी राजू तोमर सिरसली ने बताया कि चौधरी जयंत सिंह ने मलकपुर से रोड शो शुरू किया और वह नंगला सिनौली, छपरौली, कुर्डी, तुगाना, लूंब, किरठल, रमाला, किशनपुर बराल, बावली के बाद बड़ौत कार्यालय पर आकर उस दिन की रथ यात्रा खत्म करेंगे। उसके बाद छपरौली क्षेत्र के दाहा से रथ यात्रा की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें