बताया कि गुरुवार रात चिकित्सक की पत्नी ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ निगलकर जान देने का प्रयास किया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिवार वालो में उसे जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उपचार किया।
महिला की हालत में सुधार होने पर जिला अस्पताल से घर भेज दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।