ट्योढ़ी गांव निवासी प्रेमो ने बताया कि उसका बेटा विकास उर्फ छोटू डीजे संचालक था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे विकास किसी काम से घर से बाहर गया था, इसके बाद घर वापस नहीं आया। सोमवार शाम गांव के लोगों ने विकास का शव जंगल में रजबहे की पटरी पर पड़ा होने की जानकारी दी। परिवार वाले वहां पहुंचे।
विकास की गर्दन और कमर पर धारदार हथियार से वार करके हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक और डॉग स्कवायड टीम ने भी जांच पड़ताल की। बताया गया कि मृतक विकास उर्फ छोटू 2018 में हुई गांव के ही अंकित शर्मा की हत्या के मुकदमे में जेल गया था। वह डेढ़ साल पहले ही जमानत पर बाहर आया था, जबकि उसका साथी अभी जेल में बंद है। विकास अविवाहित और चार भाइयों में सबसे छोटा था।
यह भी पढ़ें...
Muzaffarnagar: दो भाइयों ने की किसान की गोलियां मारकर हत्या, 20 साल पहले एक महिला को लेकर शुरू हुई थी रंजिश