फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: गढ़ी कलंजरी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद, फायरिंग के आरोप; नौ हुए घायल

Mon, 12 May 2025 10:50 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के गढ़ी कलंजरी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडे, पथराव और फायरिंग के आरोपों के बीच 9 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और अब पूरे मामले की जांच कर रही है। क्या ये सिर्फ आपसी रंजिश थी या इसके पीछे है कुछ और वजह? पढ़ें ये खबर
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के रटौल थाना क्षेत्र के गढ़ी कलंजरी गांव में रविवार रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुई मारपीट में दोनों ओर से कुल 9 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग के आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गांव निवासी सौरभ पुत्र राजपाल और राहुल पुत्र राजेंद्र के बीच तीन दिन पहले दुकान पर किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हुई थी। उस समय मामला आपसी समझौते से सुलझा लिया गया था। लेकिन रविवार रात कथित रूप से सौरभ और प्रताप पहलवान के मकान पर 20-25 युवक पहुंचे और पथराव व मारपीट की।
 
विज्ञापन

संघर्ष में बीच-बचाव करने पहुंचे धीरेन्द्र पुत्र नवल भी घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के युवक अंकित ने आरोप लगाया कि वह रात में कोल्ड ड्रिंक लेने जा रहा था, तभी गांव के चार युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

हिंसक झड़प में एक पक्ष से हनी पहलवान, भज्जी पुत्र अजीत, बंटी पुत्र प्रताप, और अनूप पुत्र धर्मवीर घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से अंकित, पालेराम, बलराज और राजेंद्र को चोटें आई हैं। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए पिलाना सीएचसी भेजा है।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायरिंग के आरोपों की भी पुष्टि के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें