फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: देवस्थान क्षतिग्रस्त, मंदिर के पास मिला मृत गोवंश, हंगामा और आक्रोश, ये हुई कार्रवाई

Wed, 28 Aug 2024 07:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

देवस्थान क्षतिग्रस्त होने और मंदिर के पास मृत गोवंश मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
गांव में देवस्थान को ठीक कराते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिनौली के पिचौकरा गांव में बुधवार को महामाई माता का देवस्थान क्षतिग्रस्त करने और शिव मंदिर के पास मृत गोवंश पड़ा मिलने पर हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। 
विज्ञापन

 

पिचौकरा गांव के पश्चिमी छोर पर करीब 200 वर्ष पुराना महामाई माता का देवस्थान है। हिंदू समाज के लोग होली, दीपावली व अन्य पर्वों पर महामाई माता की पूजा अर्चना करते हैं। बुधवार को ग्रामीणों को माता का देवस्थान क्षतिग्रस्त मिला, तो उन्होंने गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और देवस्थान को ठीक कराया। 
 
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद गांव में स्थित शिव मंदिर के बराबर खाली पड़े प्लॉट में एक गोवंश मृत पड़ा मिला। इस पर भी ग्रामीण आक्रोशित हो गये। सूचना पर पुलिस ने आकर जांच की तो पता चला कि दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने बीमार गोवंश को छोड़ दिया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृत गोवंश को उठवाकर मिट्टी में दबवा दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि ग्रामीणों की सहमति से माता के देवस्थान को ठीक करा दिया है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें