फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सरेआम युवक के अपहरण का प्रयास, पिस्टल तानी, कार में डाला, वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे

Wed, 28 Aug 2024 12:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

कुछ लोगों ने सरेआम एक युवक को अपनी कार में डालकर ले जाने का प्रयास किया। हंगामा होने पर वे भाग गए। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात कुछ युवकों पर कार में सवार लोगों ने पिस्टल तान दी और एक युवक को गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास किया। हाईवे पर हंगामा बढ़ने पर वे भाग गए। इसके बाद पीड़ितों ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

 

कोर्ट रोड पर रहने वाले बुग्गी चालक समीर और सगीर ने बताया कि मंगलवार रात दोनों भाई अपनी बुग्गियों में मलबा लेकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में एक कार आगे आकर रुकी। कार से निकले युवकों ने सगीर पर पिस्टल तान दी और गाड़ी में बैठाने लगे। सगीर ने शोर मचाकर समीर को बचाने के लिए बुलाया।


 
विज्ञापन

आरोप लगाया कि तभी गाड़ी से उसके साथी निकले और सगीर को कार में डालकर ले जाने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों की पिटाई की गई। तभी वहां से गुजर रहे लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। यह पूरी घटना एक शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी गाजियाबाद एसओजी के सिपाही थे। बागपत पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें