डेरा प्रमुख बीते वर्ष 17 जून को 30 दिन, 15 अक्तूबर को 40 दिन व इस वर्ष 21 जनवरी को 40 दिन, 20 जुलाई को 30 दिन की पैरोल तथा पांचवी बार 21 नवम्बर को 21 दिनों की फरलो पर बरनावा आश्रम में रहा। उसकी फरलो का समय पूरा हो गया।
डेरा प्रमुख को सुनरिया जेल ले जाने के लिए आश्रम बरनावा पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई। दोपहर को उसे सुनारिया जेल ले जाने के लिए हरियाणा पुलिस व सीओ युवराज सिंह इंस्पेक्टर क्राइम ओमप्रकाश सिंह आश्रम बरनावा पहुचे।
यहां से दोपहर करीब 3 बजकर 22 मिंट पर पुलिस सुरक्षा के बीच उनका चार लग्जरी गाड़ियों का काफिला जिनमें सभी गाड़ी सफेद कलर की आश्रम के अंदर से निकल कर बडौत की तरफ से सुनरिया जेल जाने के लिए रवाना हुई।