फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurmeet Ram Rahim : डेरा प्रमुख ने हरियाणवी में लांच किया न्यू सॉन्ग, साध संगत कर रही खूब पसंद

Mon, 20 Feb 2023 01:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Gurmeet Singh Ram Rahim : डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम ने अपना पांचवां सॉन्ग हरियाणवी में लांच किया है। वहीं साध संगत राम रहीम के सॉन्ग को खूब पसंद कर रही है।
विज्ञापन
डेरा प्रमुख राम रहीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम ने अपना पांचवां सॉन्ग हरियाणवी में लांच किया है। उसके इस सॉन्ग को साध संगत खूब पसंद कर रही है।

विज्ञापन


बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में 40 दिन का पैरोल काट रहा डेरा प्रमुख ने इस बार हरियाणवी में सॉन्ग 'आशीर्वाद मांओं' लांच किया है। सॉन्ग में डेरा प्रमुख शहर व गांवों के सरपंच और गणमान्यजनों से आह्वान कर रहा है कि वो नशे से मर रहे नौजवानों को नशों से बचाकर उनकी मांओं से आशीर्वाद प्राप्त करें।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गांव में दहशत: हो गया ब्रेकअप... टुडे आईएम वेरी सेड और हो गई वारदात, जल्द खुलेगा प्रेमी युगल की मौत का राज
विज्ञापन


बता दें कि चार मिनट और 35 सेकेंड के इस सॉन्ग में डेरा प्रमुख बता रहा है कि आज हर गांव, शहर व नुक्कड़ मोहल्ले में लड़कों के साथ-साथ लड़कियां भी नशे में डूबी हुई हैं और मौत के आगोश में जा रही हैं। सॉन्ग में वह हरियाणवी पगड़ी पहनकर कह रहा है कि किसी भी धर्म में नशा करने को नहीं कहा गया है। लेकिन फिर भी नशा बढ़ता जा रहा है, इसलिए नशा बेचने वालों का पीछा करो और पहरा लगाकर इसको रोक दो और हरियाणवी पगड़ी की लाज रख लो।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: वारदात से दहल उठा पूरा गांव, लहूलुहान हालत में मिले प्रेमी युगल, मोहब्बत का हुआ दर्दनाक अंत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें