फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: दिल्ली पुलिस के सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या, बागपत के खाप चौधरी का बेटा था विकास

Wed, 04 Sep 2024 09:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

दिल्ली पुलिस का सिपाही विकास इतने तनाव में आ गया कि उसने खुद को गोली मारकर जान दे दी। वह खाप चौधरी का बेटा था। 
विज्ञापन
विकास की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दांगी खाप के चौधरी ओमपाल सिंह के पुत्र विकास ने ड्यूटी के दौरान दिल्ली में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गमगीन माहौल में गांव में शव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। खाप के गांवों में शोक है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बड़ौत के सुल्तानपुर हटाना गांव निवासी तथा दांगी खाप के चौधरी ओमपाल सिंह का पुत्र विकास (38 ) दिल्ली पुलिस में सिपाही था। वर्तमान में उसकी तैनाती शाहदरा थाने में थी। ओमपाल सिंह दांगी ने बताया कि वह कुछ दिनों से तनाव में था। उसकी दो बेटियां हैं। उसके साथियों ने उन्हें बताया कि मंगलवार को उसने कमरे में बंद होकर खुद को गोली मार ली। बुधवार को दिल्ली से शव का पोस्टमार्टम होकर गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में विकास के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें