घर के बाहर खड़े होने पर किया हमला
पप्पू का कहना है कि मंगलवार शाम वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान आरोपी युवक अपने भाई के साथ वहां पहुंचा और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।