फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मंदिर में सुसाइड..., कान में लगी थी लीड, फंदे पर लटका था धार्मिक चैनल के कैमरामैन का शव

Tue, 24 Feb 2026 10:47 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

आदर्श तिवारी मूल रूप से अंबेडकरनगर के निवासी और बड़ागांव के पार्श्वनाथ प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में आवासीय कमरे में रहते थे। इसी कमरे में उनका शव लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
आदर्श तिवारी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ागांव के पार्श्वनाथ प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर के आवासीय कमरे में सोमवार को एक धार्मिक चैनल के कैमरामैन आदर्श तिवारी निवासी बेनीपुर जिला अंबेडकरनगर का शव फंदे पर लटका मिला। मंदिर समिति के प्रबंधक प्रभात कुमार ने कोतवाली पुलिस और मृतक के परिजनों को इसके बारे में बताया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

 

मंदिर समिति के प्रबंधक प्रभात कुमार जैन ने बताया कि अंबेडकरनगर के बेनीपुर गांव का रहने वाला आदर्श तिवारी (32) बड़ागांव के पार्श्वनाथ प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में एक धार्मिक चैनल के कैमरामैन थे। वह पांच वर्षों से मंदिर परिसर में ही बने आवासीय कमरे में रहते थे। मंदिर में होने वाले धार्मिक आयोजनों की वीडियो शूट करते थे। 
सोमवार सुबह वह वीडियो बनाने के लिए पूजा में शामिल नहीं हुए। मंदिर समिति ने उनको बुलवाने के लिए श्रद्धालुओं को भेजा, मगर उनका कमरा अंदर से बंद था। श्रद्धालुओं ने खिड़की से देखा तो उनका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
 
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को इसके बारे में बताया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कोतवाली पुलिस और मृतक के बड़े भाई आशुतोष तिवारी को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने वहां आकर दरवाजा तोड़ने के बाद मृतक का शव फंदे से नीचे उतारा। मृतक के कान में मोबाइल की लीड लगी हुई थी। कैमरामैन की मौत के कारणों का पुलिस पता लगाने में जुटी है। जांच अधिकारी का कहना है कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शव को परिजन लेकर चले गए। जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें