फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: दूल्हे संग मंडप में फेरे ले रही थी बेटी, अचानक पिता की हुई मौत, मातम में बदला शादी का जश्न

Wed, 24 Apr 2024 03:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के खेकड़ा में एक मंडप में शादी के दिन दुल्हन दूल्हे संग फेरे ले रही थी इसी दौरान अचानक दुल्हन के पिता की मौत हो गई। दुल्हन के पिता की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया।
विज्ञापन
दुल्हन के पिता की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के खेकड़ा में एक व्यक्ति की बेटी की शादी के दिन मौत हो गईंl शादी की रस्म पूरी होने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दियाl वहीं दुल्हन के पिता की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव के रहने वाले सतीश त्यागी की बेटी स्वीटी त्यागी की मंगलवार की रात खेकड़ा के लक्ष्मी गार्डन में शादी थीl परिजन रिश्तेदार और ग्रामीण शादी के जश्न में डूबे हुए थेl

यह भी पढ़ें:Baghpat: बहन की बारात आने से पहले भाई की मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन

हापुड़ जनपद के माधोपुर गांव से बेटी की बरात आई हुई थीl चढ़त होने के बाद बरात मैरिज होम में पहुंचीl दूल्हे के तिलक की रस्म के बाद फेरे शुरू हुए ही थे कि अचानक दुल्हन के पिता सतीश त्यागी को सीने में तेज दर्द हुआl

इससे घरातियों और बारातियों में अफरा-तफरी मच गईl परिजन सतीश त्यागी को तुरंत उपचार के लिए बागपत के जिला अस्पताल में लेजाया गयाl जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दियाl
विज्ञापन

इससे शादी की खुशियां गम में बदल गईl इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया गयाl उधर बेटे गौरव और अन्य परिजनों ने गमगीन माहौल में शादी की रस्म पूरी कराईl शादी की रस्म पूरी होने के बाद बेटी को विदा किया गयाl इसके बाद परिजन अस्पताल से शव लेकर गांव पहुंचेl

पिता की मौत की सूचना मिलने पर बेटी भी पति और ससुराल वालो के साथ घर पहुंच गईl इसके बाद परिजनो नें गमगीन माहौल में मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दियाl बेटी की शादी के दिन पिता की मौत होने से परिजनों और ग्रामीणो में शोक की लहर हैl गमजदा परिजनों को सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों की दिनभर भीड़ लगी रहीl
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें