फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: हिमाचल से बरामद किया कपल, युवक को पीटकर छोड़ा, युवती की हत्या कर दफना दिया, ऐसे हुआ खुलासा

Fri, 25 Jul 2025 05:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Murder in Baghpat: पलड़ा से सानिया अपने प्रेमी सागर के साथ चली गई थी। युवती के परिजनों ने दोनों को हिमाचल से पकड़ा और गांव लाकर सानिया की हत्या कर दी। शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलड़ा गांव से प्रेमी के साथ फरार हुई सानिया (18) के परिजनों ने हिमाचल से बरामद कर लिया। उसके प्रेमी को धुनाई कर छोड़ दिया, जबकि सानिया की हत्या करके शव को कब्रिस्तान में दबा दिया। हत्यारोपी अपने घर से फरार हैं।
विज्ञापन

दोघट कस्बे के पलड़ा गांव निवासी सागर का गांव की ही सानिया (18) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 15 जुलाई को सागर अपने साथ सानिया को लेकर चला गया था। 16 जुलाई को सानिया के परिजनों ने दोनों को हिमाचल प्रदेश में पकड़ लिया।
 

सागर के पिता रामपाल का कहना है कि दोनों को गांव पलड़ा लाया गया और नलकूप पर लाकर पीटा गया। सागर को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया गया।
वहीं परिजनों ने सानिया को बहुत समझाया, मगर वह नहीं मानी। 23 जुलाई को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और कब्रिस्तान में दबा दिया। गांव वालों को बताया कि टीबी से सानिया की मौत हुई है।
विज्ञापन

एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा, डीएम से अनुमत मिल गई है। वहीं सागर हिमाचल में है, उसके भी बयान लिए जाएंगे। हत्यारोपी अपने घर से फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें