फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: सिलिंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा उपभोक्ता, बोला-अपनी रसोई का सिलिंडर दे दें डीएम या डीएसओ

Thu, 03 Sep 2026 04:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में गैस एजेंसी पर सिलिंडर ब्लैक में बेचने का आरोप लगाते हुए किरठल निवासी फुरकान हाथ में सिलिंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। उसने डीएम या डीएसओ से सिलिंडर दिलाने और गैस एजेंसी संचालक पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में गैस एजेंसी पर सिलिंडर ब्लैक में बेचने का आरोप लगाते हुए किरठल निवासी फुरकान बृहस्पतिवार को हाथ में सिलिंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया। अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते हुए उसने अधिकारियों से सिलिंडर दिलाने और गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


गैस एजेंसी पर ब्लैक में सिलिंडर बेचने का आरोप
फुरकान का आरोप है कि गांव की गैस एजेंसी पर सिलिंडर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। उसने इसका विरोध किया तो उसे सिलिंडर देने से मना कर दिया गया। इसके बाद वह सिलिंडर लेकर डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: स्वाभिमान रैली: चारू चौधरी बोलीं-किसी को अधिकार नहीं कि किसी का अपमान करे; की गठबंधन मजबूत करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

‘डीएम या डीएसओ अपनी रसोई का सिलिंडर दे दें’
कलेक्ट्रेट में फुरकान ने कहा कि उसे सिलिंडर चाहिए, चाहे डीएम अपनी रसोई का सिलिंडर दें या जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) अपनी रसोई का। उसके इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए कलेक्ट्रेट में मौजूद लोगों की नजरें भी उस पर टिक गईं।

कार्रवाई और सिलिंडर दिलाने का आश्वासन
मामले में कलेक्ट्रेट प्रभारी शशांक श्रीवास्तव ने गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने और उपभोक्ता को सिलिंडर दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

आरोपों की जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
फुरकान की ओर से गैस एजेंसी पर ब्लैक में सिलिंडर बेचने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। आरोप सही पाए जाते हैं या नहीं, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें