बागपत जनपद के सिसाना गांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भूसे से भरे दो ट्रैक्टर आपस में टकरा गए। जानकारी के अनुसार चालक लवली पंजाब के संगरूर जिले के मूंनका गांव से भूसा लेकर बागपत होते हुए गाजियाबाद जा रहे थे।
आमने-सामने भिड़े दोनों ट्रैक्टर
जैसे ही ट्रैक्टर सिसाना गांव के पास पहुंचे, ओवरटेक करने के दौरान ट्रॉली सहित भूसे से लदा एक ट्रैक्टर सामने से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए।
चार लोग घायल
हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को ट्रैक्टर से बाहर निकाला और प्राथमिक मदद पहुंचाई।
कुछ देर बाधित रहा यातायात
हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।