फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: कार और कैंटर में लगी आग, बाल बाल बचा डेंटल चिकित्सक का परिवार, चालक ने कूदकर बचाई जान

Mon, 06 Jan 2025 12:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उतर प्रदेश के बागपत जनपद में बाघू मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ। यहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो वाहन जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि कार में सवार परिवार और ट्रक चालक सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
वाहन जलकर हुए राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी के बली बाघू  मार्ग पर 11 हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट मे आकर दो वाहन जलकर राख हो गए। हालांकि गनीमत रही कि वाहनों में सवार चालक व परिवार सुरक्षित बच गए। इनमें एक परिवार डेंटल चिकित्सक का था।

विज्ञापन


बताया गया कि अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी रोहित मोघा ने बताया मेरठ मे एक मैरिज होम मे परिवार मे ही सगाई का कार्यक्रम से टटीरी आ रहे थे, रात बारह बजे करीब फूलवती लॉ कॉलेज के पास केंटर विधुत खम्भे से टकरा गया, जिससे हाईटेंशन लाइन केंटर पर गिर गई इस दौरान केंटर मे आग लग गई और कार भी आग की चपेट मे  गई।

कार मे डेंटल चिकित्सक रोहित मोघा उनकी पत्नी सुषमा बेटा नितिन और पोती आरध्या को लेकर कार से निकलकर जान बचाई जबकि केंटर चालक ने कूदकर जान बचाई। इस दौरान  जाम लग गया, माैके पर पहुंची पुलिस ने केंटर को निकलवाकर वाहनों का आवगमन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें