फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: युवाओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
-शहर के सपा कार्यालय पर बैठक हुई, पार्टी की मजबूती पर कार्य करने का संकल्प
विज्ञापन

फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के सपा कार्यालय पर रविवार को बैठक हुई। इस मौके पर प्रदेश सचिव संजीव त्यागी ने कहा कि युवाओं को अधिक संख्या में पार्टी से जोड़कर पार्टी को मजबूत किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी की लोक कल्याणकारी नीतियों से युवा, किसानों व मजदूरों को अवगत कराएं ताकि पार्टी को मजबूत बनाया जा सके। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बार फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। जिलाध्यक्ष रविंद्र देव ने कहा कि सबसे पहले बूथों को मजबूत करना होगा। जब बूथ मजबूत होंगे तो पार्टी मजबूत हो जाएगी। केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों, युवाओं व मजदूरों की अनदेखी कर रही है। इनके हित के लिए कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। यदि कोई अपनी आवाज को उठाता है तो दबाने का कार्य किया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश सचिव शिक्षक सभा नगेंद्र सिंह, डॉ़ सीमा यादव, दौलतराम, डॉ़ सतीश गौड़, अर्जुन अवाडी शौकेंद्र तोमर, चिराग चौधरी, देवेंद्र यादव, राहुल यादव, अनुज यादव, कविता गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें