फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: हादसे में कैंटर चालक की मौत, 12 घायल... कार की टक्कर से उछली घोड़ी, नीचे गिरते ही मौत, देखें वीडियो

Mon, 09 Dec 2024 05:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

हादसे में रिटायर एयरफोर्स कर्मी और उनकी पत्नी समेत करीब 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने आकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे और दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर हुए तीन सड़क हादसों में कैंटर चालक के अलावा एक घोड़ी की मौत हो गई। जबकि सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी और उनकी पत्नी समेत 12 घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, वहां से एयरफोर्स कर्मी और उनकी पत्नी को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एटा जिले के जोगपुरा गांव के रहने वाले धनवीर ने बताया कि उसका भाई देवेंद्र (30) रविवार को कैंटर में सामान लादकर महोबा जिले से सोनीपत जा रहा था। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर जैसे ही वह खेकड़ा के समीप पहुंचा तो आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे देवेंद्र के कैंटर और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
 

दूसरे मामले में, निवाड़ा गांव के सलमू ने बताया कि पड़ोसी जुमरत, राशिद के साथ घोड़ा बग्गी लेकर फैजपुर निनाना गांव के ईंट भट्ठे पर जा रहा था। हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो बागपत की तरफ से आई कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार आगे खड़े कैंटर में घुस गई। इस हादसे में सलमू, जुमरत, राशिद घायल हो गए, जबकि कार सवार एयरफोर्स के सेवानिवृत्त लांस नायक नरेश राणा निवासी सुल्तानपुर हटाना, उनकी पत्नी रेनू, बेटा आकाश, प्रांजल, रश्मि समेत अन्य घायल हो गए। ये लोग गाजियाबाद में शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद कैंटर में फंसी कार व घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां से नरेश और उनकी पत्नी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

तीसरा हादसा दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाली गांव के समीप हुआ, जहां पिकअप और कार आपस में भिड़ गई। इस हादसे में निवाड़ा गांव का कार चालक नसीम, सालिम, पिकअप चालक रामबीर समेत चार घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कार की टक्कर से उछली घोड़ी, दस मीटर दूर गिरी, वीडियो वायरल
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गौरीपुर मोड़ के समीप पेट्रोल पंप के सामने घोड़ा बग्गी और कार की भिड़ंत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में कार की टक्कर से बग्गी में बंधी घोड़ी हवा में उछलकर 10-15 मीटर दूर जाकर गिरती नजर आ रही है। वहां खड़ा एक व्यक्ति भी घोड़ी की चपेट में आ जाता है। हादसे में घोड़ी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हाईवे पर हुए हादसे में निवाड़ा गांव का मजदूर सलमू घायल हो गया, जिसका उपचार कराया गया। घोड़ी की मौत होने पर सलमू बेरोजगार भी हो गया। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें