फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर में घुसकर चोरी, तीन पीढ़ियों के 46 लाख रुपये के जेवर और नगदी ले गए बदमाश

Tue, 17 Nov 2026 09:13 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

आरपीएफ के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर पवन कुमार के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पवन कुमार के पुत्र देवरिया में तैनात स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विभाग में निरीक्षक भी घर में सो रहे थे। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
जांच करती फोरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत स्थित शिकोहपुर गांव में सोमवार रात चोरों ने आरपीएफ के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर पवन कुमार के घर से 46 लाख रुपये के 30 तौले सोने व 40 तौले चांदी के जेवर चोरी कर लिए। यह उनकी तीन पीढ़ियों के जेवर थे। इसके अलावा पड़ोसी संजू के मकान में भी चोरी का प्रयास किया गया। पुलिस की फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मंगलवार सुबह जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
Trending Videos

शिकोहपुर गांव निवासी आरपीएफ के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि 31 जुलाई 2019 में वड़ोदरा से रिटायर हुए थे। उनके पास 30 बीघा जमीन है। बेटा देवरिया में हेल्थ इंस्पेक्टर पद पर तैनात है। उनके घर में तीन पीढ़ियों के सोने-चांदी के जेवर रखे हुए थे। मंगलवार की सुबह पुत्रवधू अंशु मकान में दूसरी मंजिल पर झाड़ू लगाने गई तो सेफ के ताले टूटे हुए मिले। ताले टूटे देखते ही पुत्रवधू ने शोर मचा दिया।
 

वहां जाकर देखा तो सेफ में रखे 30 तौले सोने व 40 तौले चांदी के जेवर और 10 हजार रुपये की नकदी गायब थी। चोरी किए गए जेवर की कीमत करीब 46 लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों ने वहां पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। चोर 10 फीट ऊंची दीवार पर सीढ़ी लगाकर दूसरी मंजिल पर चढ़े थे और छत में लगे जाल से होकर बाहर गए।
 

रात में सुनी थी आहट, सोचा बेटा गया है
पवन कुमार ने बताया कि सोमवार रात मकान के निचले हिस्से में सोए हुए थे। जबकि दूसरे कमरे में उनका बेटा अजीत, पुत्रवधू अंशु अपने बच्चों के साथ सोए हुए थे। रात करीब एक बजे उनकी आंख खुली तो दूसरी मंजिल पर कुछ आहट सुनाई दी। लेकिन बेटे के वहां जाने की बात सोचकर सो गए। बताया कि उनका बेटा अकसर रात में दूसरे मंजिल पर जाकर सो जाता है। जिस कमरे में चोरी हुई, उसमें ताला भी नहीं लगा था।

पड़ोसी के मकान में भी चोरी का प्रयास 
पवन कुमार ने बताया कि चोरों ने पड़ोसी संजू के मकान में भी दीवार पर सीढ़ी व रस्से की मदद से चढ़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन चोरी नहीं कर पाए। पड़ोसी संजू के मकान की छत पर चढ़ने के लिए सरिए में रस्सा बंधा हुआ मिला। सीढ़ी के सहारे चोर उसके मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचे।
विज्ञापन

ये बोलीं सीओ
चोरी के मामले में तहरीर मिली है। मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चोरों का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 
-अंशु जैन, सीओ बड़ौत

ये भी देखें...
मेरठ: गंगा एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी एंबुलेंस, मेडिकल कॉलेज में मरीजों को छोड़कर लौट रही थी अमरोहा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें