फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: नेशनल हाईवे पर भैंसा बुग्गी दौड़ कराई, जाम लगा... पुलिस बोली हमें तो पता ही नहीं चला, देखें वीडियो

Fri, 03 Jan 2025 10:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

वायरल वीडियो में भैंसा बुग्गी के साथ बाइकों पर युवा भी चलते दिखाई दे रहे हैं। हौसला बढ़ाते हुए खूब हुड़दंग मचा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर भैंसा बुग्गी दौड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर भीड़ ने कब्जा कर भैंसा बुग्गी दौड़ करा दी। इससे नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस को इसका पता तक नहीं चला। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू करने का दावा किया।
विज्ञापन

 

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर भैंसा बुग्गी दौड़ की वीडियों में ककड़ीपुर पुलिस चौकी से एलम तक दौड़ कराने का दावा किया जा रहा है। यह वीडियो सात मिनट 29 सेकेंड का है। वायरल वीडियो में नेशनल हाईवे पर दौड़ रही भैंसा बुग्गियों के साथ बाइकों पर युवाओं की भीड़ नजर आ रही है। बुग्गी दौड़ाने वालों का हौसला बढ़ाते युवक नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दौड़ में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के नाम भी लेकर बुलाया जा रहा है। दौड़ कब कराई गई, इसका पता नहीं चल सका, लेकिन जिस तरह हाईवे पर कब्जा कर दौड़ कराई गई, उससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हाईवे पर लगा रहा जाम, आगे नहीं निकल पाया कोई
नेशनल हाईवे पर भैंसा बुग्गी दौड़ के दौरान जाम की स्थिति बनी रही। भैंसा बुग्गियों और बाइकों पर सवार युवाओं की भीड़ के कारण वाहन चालकों को काफी दूर तक पीछे-पीछे चलना पड़ा। इसके अलावा कोई चालक अपना वाहन भी आगे नहीं निकाल पाया।
सीओ बड़ौत विजय कुमार तोमर का कहना है कि नेशनल हाईवे पर भैंसा बुग्गी दौड़ कराने का मामला जानकारी में नहीं है। अगर ऐसी वीडियो वायरल हो रही है तो जांच कराई जाएगी और भैंसा बुग्गी दौड़ कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें