सोमवार को बेटे आसिम(25) को पेट में तेज दर्द हुआ तो उसे गांव के नजदीक ही चिकित्सक को दिखाया गया, वहीं ज्यादा हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे बड़े हॉस्पिटल में दिखाने की बात कही। इसके बाद परिजनों द्वारा मंगलवार को उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था।
परिजनों के अनुसार डॉक्टरों ने उसे पीलिया, शुगर होने की बात कही थी, जहां बुधवार सुबह आसिम की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतक आसिम की छोटी बहन सदफ की आज शाम को गाजियाबाद से बारात बारात आनी है।
बहन की बारात आने से पहले ही भाई की मौत से परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं जवान बेटे की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
बताया गया कि आसिम रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलता था। उसकी तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। उसकी एक वर्ष की बेटी है। वहीं पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।