मुनीम सचिन का फाइल फोटो व अस्पताल में परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद के लुहारी गांव निवासी ईंट भट्ठे के मुनीम सचिन उर्फ सचिन (38) की हत्या कर शव को तेजाब से जलाने और ईंख के खेत में फेंकने का आरोप सामने आया है। शनिवार को ढिकाना गांव के जंगल में ईंख के खेत से एक कंकाल मिलने पर परिजनों ने मोबाइल और कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान सचिन के रूप में की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
29 जून से लापता था सचिन
दाहा गांव निवासी दीपक ने बताया कि उसके बहनोई सचिन को 29 जून को पड़ोस के दो युवक बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि कई घंटे बाद दोनों युवक शराब के नशे में लौट आए, लेकिन सचिन उनके साथ नहीं था।
दीपक के अनुसार, उसकी बहन पूनम ने जब दोनों युवकों से सचिन के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तभी से परिवार सचिन की तलाश कर रहा था।
यह भी पढ़ें: Baghpat: दिन में सांप के बच्चे को अयान ने मारा, रात को सोते समय सर्पदंश से मासूम की मौत, परिजनों में कोहराम