नीरज की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के देशराज मोहल्ला निवासी नीरज कश्यप (30) ने रविवार को अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आई कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष सहदेव ने बताया कि करीब तीन साल पहले उनके बेटे नीरज की शादी गौरीपुर जवाहर नगर निवासी अंजलि से हुई थी। उनके दो वर्ष की बेटी शानवी है, जबकि अंजलि आठ माह की गर्भवती है। सहदेव के अनुसार तीन अगस्त को किसी बात को लेकर नीरज और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया था।
अंजलि नीरज के साथ गौरीपुर में ही रहने के लिए कहती थी, जबकि नीरज इसके लिए तैयार नहीं था। विवाद के बाद अंजलि कोतवाली में तहरीर देकर अपने मायके गौरीपुर जवाहर नगर चली गई थी।
बताया कि नीरज ने फोन पर पत्नी से बात करते हुए कहा था कि उसने कभी उसके साथ मारपीट नहीं की, फिर उसके साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है। रविवार को नीरज ने अपने घर के ऊपरी मंजिल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उस फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए, जहां नीरज को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। नीरज की पत्नी अंजलि और उसके परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
नसीम हत्याकांड: मुजफ्फरनगर में युवक को बुगदे से काटने वाला सिरफिरा आशिक मुठभेड़ में पकड़ा, पत्नी भी गिरफ्तार